
क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. प्रस्तुत सुपर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का ट्रेलर मुंबई के अंधेरी स्थित रहेजा क्लासिकल, नेक्स्ट टू इंफिनिटी मॉल में लांच हुआ है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। ट्रेलर में पवन सिंह और उनकी को- स्टार ख्याति सिंह जबरदस्त अंदाज में दिखी हैं।
यह भी पढ़े:लुलिया गर्ल ‘निधि झा’ का नया आइटम नंबर इस फिल्म में
हंगामा मीडिया द्वारा आयोजित ट्रेलर लांच के भव्य समारोह में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के अलावा इंडस्ट्री से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां मौजूद रही। ट्रेलर की तारीफ समारोह में मौजूद सभी लोगों ने किया और कहा कि फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है, जो संकेत देते हैं कि फिल्म भी सुपर हिट होगी।
यह भी पढ़े:पवन सिंह की फिल्म मुंबई में सफलतापूर्वक जारी, दर्शको का मिल रहा भरपूर प्यार-दुलार
फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के गाने काफी अच्छे और कर्णप्रिय हैं। इसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्यारे लाल ने। ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ काफी बेहतरीन फिल्म होगी। और जल्द ही यह सिनेमाघरों में होगी।
फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह, ख्याति सिंह, संजय पाडेय, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, ग्लोरी मेहता, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा और किरण पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. ने किया है। राजेश पधारे इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता का है। एक्शन बाजी राव का है।