3 नवम्‍बर को बिहार और झारखंड में एक साथ प्रदर्शित होगी फिल्‍म ‘अर्जुन’

0
64
Bhojpuri Film Arjun Release On 03 nov 2017
3 नवम्‍बर को बिहार और झारखंड में एक साथ प्रदर्शित होगी फिल्‍म ‘अर्जुन’
Bhojpuri Film Arjun Release On 03 nov 2017
3 नवम्‍बर को बिहार और झारखंड में एक साथ प्रदर्शित होगी फिल्‍म ‘अर्जुन’

एस.पी. सिने एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘अर्जुन’ 3 नवम्‍बर को बिहार और झारखंड में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। यह एक्‍शन प्रधान पारिवारिक फिल्‍म है जो हर वर्ग के दर्शकों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने की क्षमता रखती है। निर्माता सुभाष पाठाकोटा के मुताबिक यह फिल्‍म सबसे पहले बिहार और झारखंड में रिलीज की जाएगी, फिर 17 नवम्‍बर को देश के बाकी हिस्‍सों में प्रदर्शित होगी।

अभी पढ़े:काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव जिम में बना रहे हैं इतनी दबंग बॉडी

बिहार और झारखंड में इस फिल्‍म को सरगम फिल्‍म रिलीज करने जा रही है। फिल्‍म का निर्देशन आमिर-सुवीर की जोड़ी ने किया है जबकि इस फिल्‍म को संगीत से सजाया है अनिल यादव और अनिल अंजाना की जोड़ी ने। फिल्‍म में एक्‍शन जावेद शेख है वहीं नृत्‍य निर्देशन दिलीप मिस्‍त्री और संतोष सर्वदर्शी ने किये हैं।

अभी पढ़े:काशी अमरनाथ का कमाल दूसरे सप्ताह भी बरक़रार

फिल्‍म में नवोदित अभिनेता मयूर कुमार एवं नवोदित अभिनेत्री श्रेया मिश्रा ने लीड भूमिकाएं की है। इसके अलावे शिवांगी और आलोक श्रीगुप्‍ता की भी यह पहली फिल्‍म है।

बिहार के प्रसिद्ध कॉमेडियन धामा वर्मा ने भी इस फिल्‍म में धारदार अभिनय किया है। इसके आलावा अनुप अरोड़ा, नीलम वशिष्‍ठ, राजेश पटेल, तुषार चौहान, फयाज काजी, निखिल, मनोज मिश्रा आदि की भी अहम भूमिकाएं हैं।