Saturday, April 27, 2024
HomeGossipपवन सिंह की नई फिल्म 'पंडित और पठान'

पवन सिंह की नई फिल्म ‘पंडित और पठान’

Pawan singh Film Pandit Aur Pathan

वर्ष 2018 मे सुपरस्टार पवन सिंह की कई फिल्मे आने वाली है, और इससे पहले भी कई फिल्मे रिलीज हो चुकी है। बता दे इस साल पवन सिंह की अब- तक की सुपरहिट भोजपूरी फिल्म ‘सत्या’ रही, जिसने सफलता के नए किर्तीमान स्थापित किये है। उसके बाद फिल्म ‘सरकार राज’ और धड़कन ने भी नए मुकाम हासिल किए है। इसी बीच पवन सिंह की एक और नयी फिल्म का नाम भोजपुरी दर्शको में सुनाई दे रहा हैं। चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं।

पवन सिंह की आने वाली फिल्मो में ‘पंडित और पठान’ का नाम फिलहाल सोशल मिडिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। ये फिल्म बहुत ही बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसको लेकर भोजपुरिया दर्शको को काफी उत्साह है। पवन सिंह के साथ कई सुपरहिट फिल्मो का निर्माण कर चुके सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में ‘पंडित और पठान’ बनाई जाएगी। जबकि फिल्म के निर्माता शिखा मिश्रा और भूपेंद्र भगत होंगे।

इसी क्रम में एक और फिल्म आएगी उसका नाम है, अर्जुन पडित। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ नेहा श्री मुख्य भूमिका में है। इसके बाद कई फिल्मों का सिलसिला लगा रहेगा जैसे-पवन राजा। अब ये फिल्मे पवन सिंह को किस ऊचाईयों तक ले जाती है, ये तो देखने वाली बात होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -