पवन संग फिर धमाल मचाने आई आम्रपाली दुबे

0
101
Pawan Raja song Jawani Ba Khata

Pawan Raja song Jawani Ba Khata

भोजपुरी फिल्मो की हॉट अदाकारा ‘आम्रपाली दुबे’ एक बार फिर भोजपुरिया गायकी के स्टार पवन सिंह संग रात दिया बुता के जैसे गाने की सफलता को दोहराने के लिए तैयार हैं। जी हाँ, आपने सही सुना पवन सिंह की निजी जिंदगी के करीब कही जाने वाली फिल्म ‘पवन राजा’ के एक विशेष गाने ‘जवानी बा खाटा’ को यूट्यूब के लोकप्रिय भोजपुरी चैनल ‘वेव म्यूजिक’ पर अपलोड कर दिया गया हैं।

इसे भी पढ़े:अगर आप आम्रपाली दुबे से मिलना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़िए

बता दे इस विशेष गाने की शूटिंग मुम्बई के एक पब में हुई थी। आम्रपाली दुबे के अनुसार यह गाना भी पवन सिंह के सुपर हिट गानो में से एक साबित होगा। क्योकि इससे पहले पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए ‘रात दिया बुता के’ गाने को मात्र 6 महीने में ही 9 करोड़ 6 लाख यानी 90 मिलियन से अधिक लोगो ने यू ट्यूब पर देखा है।

????

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on


भोजपुरी फिल्म इंडस्टी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी भी गाने को इतने कम समय मे इतना अधिक व्यूअर मिला हो। इसे अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं की जब फिल्म ‘पवन राजा’ के एक विशेष गाने ‘जवानी बा खाटा’ का वीडियो रिलीज होगा तो कितना धमाल मचा देगा।

इसे भी पढ़े:पवन सिंह का सबसे बड़ा फैन इस दुनिया में नहीं रहा

जहां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबास्टर फिल्म ’सत्‍या’ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं वहीं इस फिल्म के जरिये अभिनेता पवन सिंह और आम्रपाली दूबे पहली बार एक साथ सिनेमा के रुपहले परदे पर नजर आये, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला

फिलहाल ‘जवानी बा खाटा’ का ऑडियो ही रिलीज किया गया हैं लेकिन देखने वाली बात यह हैं की ऑडियो होने के बावजूद इस गाने को मात्र कुछ घंटो में 202,640 से अधिक लोगो ने देखा हैं। इस गाने में आवाज दी हैं, पवन सिंह और इंदु सोनाली ने। जबकि गीतकार अजित मंडल के गीत को संगीत से सजाया हैं, अविनाश झा घुँघरू जी ने।