Friday, April 26, 2024
HomeGossip‘पवन राजा’ का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

‘पवन राजा’ का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Pawan raja bhojpuri film official trailer out

हैप्पी फिल्म्स इण्टरटेन्मेंट के बैनर तले बनी बहुचर्चिच फिल्म ”पवन राजा” का ट्रेलर इन दिनों यूट्यूब धूम मचा रहा है। जबकि फ़िल्म का प्रदर्शन सम्पूर्ण भारत मे छठ के शुभ अवसर पर बड़ी भव्य तरीके के साथ किया जायेगा। बता दे इस फिल्म के ट्रेलर को देख बड़े बड़े स्टार्स इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे।

अभी पढ़े:पवन सिंह की फ़िल्म ‘लोहा पहलवान’ के दूसरे चरण की शूटिंग जारी

इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज़ से ठीक 4 चार दिन बाद यानी आज 2,452,718 से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं निर्माता धनंजय सिंह के अनुसार तारीफ़ करने वालो की गिनती में दिनेश लाल निरहुआ, राकेश मिश्रा, प्रदीप पांडेय चिन्टू, पाखी हेगड़े जैसे कलाकार भी शामिल है। इस फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे हैं।

यह भी पढ़े:1 नवंबर को ‘सबरंग’ में फुल पैकेज इंटरटेनमेंट

फ़िल्म में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, आयज़ खान,आनद मोहन, प्रकाश जैस, देव सिह, धीरज सिह व सुशील सिह मुख्य भूमिका है। फ़िल्म की कहानी अभिनेता पवन सिंह के जीवन से जुड़ी हुई है।

फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर ,संगीत अभिनाश झा घुंघरू, डीओपी देवेंद्र तिवारी, कार्यकारी निर्माता रंजीत सिंह व प्रोडक्शन मैनेजर कमल यादव और प्रचारक सोनू निगम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -