Saturday, May 4, 2024
HomeGossip1 नवंबर को ‘सबरंग’ में फुल पैकेज इंटरटेनमेंट

1 नवंबर को ‘सबरंग’ में फुल पैकेज इंटरटेनमेंट

Sabrang film award 2017

1 नवंबर को ‘सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2017’ का आयोजन मुंबई में होने की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं, जिसमे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक के स्टार्स की महफ़िल सजेगी। यूके, मस्कट, दुबई, बैंकाक और मॉरीशस के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार सबरंग में अपना जलवा बिखेरेंगे।

इसे भी पढ़े:भोजपुरी सितारों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

इस बार सबरंग फिल्म अवार्ड में फेयर अवार्ड का चुनाव वोटिंग के जरिए किया जायेगा, जिसमे पब्लिक का समर्थन आवश्यक होगा। ‘भोजपुरी-पंचायत’ अपना वार्षिकोत्सव ‘सबरंग’ आयोजित करती है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष का ‘सबरंग’ 1 नवंबर को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगह, विले पार्ले, मुम्बई आयोजित किया जा रहा है।

‘भोजपुरी-पंचायत’ के संपादक और ‘सबरंग’ के आयोजक श्री कुलदीप श्रीवास्तव है। सबरंग में एक ही मंच पर सिनेमा, साहित्य, संस्कृति और समाज का फ्यूज़न देखने को मिलेगा। ‘सबरंग’ में फुल पैकेज इंटरटेनमेंट रंग नजर आएगा।

इसके द्वारा पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘गंगा मइया तोहके पियरी चढ़ाइबो’ की सुगंध अनुभव होगा। कभी छठ, कहँरवा, जँतसार सुनाई देगा तो कभी मोती बी ए, धरीक्षण मिश्र की रचनाओं के साथ ही कबीर-रैदास भी सुनाई देंगे। ‘सबरंग’ के इस मंच पर लोरी, सोहर और पचरा का स्वर लहरेगा तो कभी पाटन देवी, थावें वाली माता की प्रार्थना की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -