Monday, May 6, 2024
HomeBollywoodदीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का ‘एक दिल एक जान’ सॉंग रिलीज

दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का ‘एक दिल एक जान’ सॉंग रिलीज

Padmavati second song ek dil ek jaan
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का ‘एक दिल एक जान’ सॉंग रिलीज

दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावती’ का दूसरा गाना ‘एक दिल एक जान’ रिलीज हो गया है। गाना बेहद ख़ास और खुबसूरत है। गाने में दोनों ही एक्टर्स की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद लुभाने वाली हैं। गाने के बोल है ‘एक दिल एक जान’, शाहिद और दीपिका के इस गीत के माध्यम से महाराजा रावल रतन सिंह और रानी पद्म‍िनी की प्रेम कहानी की झलक दिखाने की कोशि‍श की गई हैं।

इसे भी पढ़े:तो इसलिए केवल 12 वीं तक की पढ़ाई कर पाई ‘दीपिका पादुकोण’

फिल्म 1 दिसम्बर के दिन रिलीज होने वाली है। मगर उससे जुडी खबरें और तेज गतिविधियां दर्शको के दिलों में फिल्म के प्रति उत्सुकता को बेहद बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में हालही रिलीज गाने में दीपिका रानी पद्मिनी के अवतार में जितनी प्यारी लग रही हैं उससे कही ज्यादा प्यार शाहिद की आँखों में उनके लिए दिख रहा है।

इसे भी पढ़े:‘पद्मावती’ से दीपिका पादुकोण का वजन 35 किलो बढ़ा, कैसे? आप भी जानिए

इस गाने में महारानी पद्मावती और राजा रतन सिंह के बीच की नोंक-झोंक, प्रेम और जुदा होने के इमोशंस को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। साथ ही होली के रंग में खेलती दीपिका सुंदर लग रही हैं।

इस गाने को गाया है शि‍वम पाठक ने और इसे लिखा है ए एम तुराज ने। इस गाने को कंपोज भी फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने किया है। 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर के अलावा रणवीर सिंह भी अहम किरदार में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -