Wednesday, May 15, 2024
HomeGossipआज शाम को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर गूजेंगा ’बम बम भोले’ का...

आज शाम को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर गूजेंगा ’बम बम भोले’ का जयकारा

On this evening, we will go to Bhojpuri cinema channel 'Bom Bam Bhole'
सावन महीने में शिव भक्तों के लिए भोजपुरी का नंबर वन टीवी चैनल ’भोजपुरी सिनेमा’ लेकर आया है। भोजपुरी सिनेजगत के मशहूर फिल्मी सितारों के संग भोलेबाबा के गीतों से सराबोर कार्यक्रम ’बम बम भोले’। जिसका प्रसारण 24 अगस्त यानि आज शाम 7 बजे किया जायेगा और इसका पुनः प्रसारण 25 अगस्त, शनिवार को सुबह 7 बजे किया जायेगा।

इसे भी पढ़े: ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस कार्यक्रम मे भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल यादव निरहुआ, यश कुमार, गोलू राजा, मोहन राठौर का परफॉर्म के साथ उनकी सुरीली आवाज में लाइव सिंगिंग भी सुनने और देखने को मिलेगी। वही मधु शर्मा, अंजना सिंह, नितिका, अंजली, नीलम, साक्षी आदि सिनेतारिकाओं का लाजवाब परफॉर्मेंस गीत-संगीत के रंग में हर किसी को रंग देगा।

इसे भी पढ़े: रानी चटर्जी के कवर सांग ‘आई लव यू’ का मेल वर्जन रिलीज

कुल मिलाकार इस भक्तिमय भजन गीत में भोजपुरी सितारे नाचते, झूमते, बाबा के रंग में रंगे हुए दिखेंगे।शिवभक्तों और सिनेप्रेमियों को यह कार्यक्रम आनंदित तो करेगा ही साथ ही बाबा धाम का साक्षात् दर्शन भी करायेगा। भोजपुरी स्टार की आज की शाम शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -