Saturday, April 27, 2024
HomeGossip‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का कमाल जारी, सिनेमाघर हाउसफुल

‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का कमाल जारी, सिनेमाघर हाउसफुल

Nirhua Hindustani 3' gets bumper opening
छठ पूजा के अवसर पर दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 बिहार और झारखण्ड के 50 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज की गई। सभी जगह फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिली हैं। काफी संख्या में लोग फ़िल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्म से जैसी उम्मीद की गई हैं यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

यह भी पढ़े: रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे का हिंदी सांग पगला दीवाना

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई हैं और लगभग 5 लाख से भी ऊपर की हैं। वही दूसरे दिन काफी भारी तादाद में भीड़ उमड़ी। वही दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और बढ़ा और करीब 6 लाख की कमाई हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी 3′ इस सीरीज की अब तक बनी दोनों फिल्‍मों से भी बड़ी फिल्‍म है।

यह भी पढ़े: आज से सिनेमाघरों में खेसारीलाल की फिल्‍म नागदेव

फिल्म में निरहुआ अपने देसी कॉमेडी से लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं। जोकि दर्शकों खूब लुभा रहा है।यही वजह है कि लोगों को फिल्‍म काफी पसंद आ रही है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का काफी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश सिनेमाघरों में शो शुरू होने से पहले हाऊसफुल का बोर्ड लगा दिखा हैं।
Nirahua Hindustani 3 Poster Release
फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, अदाकारा आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ संजय पांडे, किरण यादव, आशीष शेन्द्रे, समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल, संजय निषाद, राजवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -