Thursday, September 21, 2023
HomeGossipआज से सिनेमाघरों में खेसारीलाल की फिल्‍म नागदेव

आज से सिनेमाघरों में खेसारीलाल की फिल्‍म नागदेव

Today, Khesarilal's film Nagadev in theaters
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बहुचर्चित फिल्म ‘नागदेव‘ आज बिहार और झारखण्ड के सिनेमा घरो में रिलीज हो गई हैं। फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्‍म का क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में पहली बार खेसारी लाल यादव व काजल राघवानी का एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: पवन सिंह का शानदार अंदाज, बॉस के सेट से फोटो वायरल

फिल्‍म की खास बात है की यह नाग-नागिन के प्रेम कहानी पे आधारित है जिसमे दर्शको को नागलोक से लेकर स्वर्गलोक तक का सफर देखने को मिलेगा इसके अलावा फिल्‍म में एक्‍शन, रोमांस और हास्‍य भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में बिल्कुल अलग तरीके के विषय को अलग तरीके से पेश किया गया है।

यह भी पढ़े: ‘सैया थानेदार’ के सेट से लीक हुई आम्रपाली-रितेश पांडे की तस्वीरें

यह फिल्‍म दर्शकों को दिल को छू लेने वाली है। फिल्‍म की कहानी से लेकर मेकिंग तक सब कुछ बेहद खास है। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है और सूत्रों की माने तो पहले ही दिन शानदार ओपनिंग हो सकती हैं। काजल राघवानी की नाग-नागिन पे आधारित ये पहली फ़िल्म है, जिसमे वे नागिन के रूप में नजर आएंगी।

खेसारी एंटरटेनमेंट & यश &राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म नागदेव के निर्माता निलभ तिवारी, रामकरण गौड और रमेश सिंह है। फिल्म का निर्देशन देव पांडे ने किया हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा अवधेश मिश्रा, देव सिंह,मटरू सिंह, ऋतू सिंह ,संजय महानंदा जैसे मंझे कलाकार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -