Saturday, April 27, 2024
HomeGossip‘सैया जी दगाबाज’ में निरहुआ-अंजना की रोमांटिक जोड़ी

‘सैया जी दगाबाज’ में निरहुआ-अंजना की रोमांटिक जोड़ी

Nirahua-Anjana's romantic couple in 'Saiyaji Dagabha'
भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और हॉट केक अंजना सिंह की जोड़ी एक बार फिर से एक साथ धमाल मचाने आ रही हैं। दोनों जल्द ही फिल्म सइयां जी दगाबाज में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ व आसपास के इलाकों में पूरी की गई है। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़े: बॉर्डर ने रचा नया कीर्तिमान, वीडियो पहुंचा 32 मिलियन पार

सैया जी दगाबाज एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रोमांस के साथ- साथ एक्शन इमोशन और मनोरंजन का भरपूर तड़का होगा और निरहुआ को अब तक के सबसे अलग अवतार में देखा जा सकेगा। निरहुआ-अंजना सिंह इससे पहले जिगर, हथकड़ी, दूध का कर्ज, एक बिहारी सौ पे भारी, वर्दी वाला गुंडा, मोकामा ज़ीरो किलोमीटर, बेटा जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दे चुके हैं।

यह भी पढ़े: 25 जनवरी को रिलीज होगी जुबलीस्टार की निरहुआ चलल लंदन

सैयां जी दगाबाज की रिलीज डेट का ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। पोस्ट प्रोडक्शन का काम शकुन्तलम स्टूडियो में एडिटर कमल सहगल और अमित जायसवाल की देखरेख में चल रहा है। भोजपुरी एक्टर निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रह चुकी है।

इनोवेटिव आइडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता राजेश राधेलाल और सह निर्माता मंजू आर गुप्ता हैं. इस फिल्म के लेखक निर्देशक अजीत श्रीवास्तव हैं, फिल्म में निरहुआ और अंजना सिंह के साथ सुशील सिंह, मनोज टाइगर, रश्मि श्रीवास्तव, अनूप अरोरा, रश्मि शर्मा, विनोद मिश्रा, सुनिता पांडे, कमलेश यादव, सुधाकर मणि और मास्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव आदि मुख्य भूमिका में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -