Saturday, April 20, 2024
HomeGossipझुमका भाभी के बाद मोनालिसा का देखे डायन अवतार

झुमका भाभी के बाद मोनालिसा का देखे डायन अवतार

Monalisa's Dayana Avatar After Jhumka Bhabhi
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों बंगाली भाभी के किरदार में खूब जम रहीं थी सीरियल से जुड़े कई ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। अब उनका एक नया सीरियल सबके सामने आ रहा हैं जिसमे वो डायन के किरदार में नजर आने वाली है। मोनालिसा जल्‍द ही टीवी सीरियल ‘नजर’ में दिखने वाली हैं।

यह भी पढ़े: आज से घूंघट में घोटाला’ करते दिखेंगे प्रवेशलाल, फिल्म रिलीज

मोनालिसा ने हाल ही में अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर वीडियो अपलोड किया हैं जो तेजी से वायरल हो रहा हैं। इनका यह वीडियो काफी डरावना हैं। इसमें लंबी चोटियां में मोनालिसा दिखाई दे रही हैं। इस प्रोमो के साथ यह भी पता चल गया हैं कि मोनालिसा डायन के किरदार में नजर आने वाली है। प्रोमो में मोनालिसा खुबसूरत लेकिन डरावने लुक में हैं।

यह भी पढ़े: TRAILER: बलात्कारियों के लिए जल्लाद बने ‘सनकी दरोगा’

इस टीवी सीरियल नजर में मोनालिस ‘नियती’ की भूमिका अदा कर रही हैं। जोकि अपने दादा-दादी के साथ रहते हुए उनकी देखभाल करती हुई दिखाई जाएंगी। शो में एक फ्लैशबैक दिखाया जाएंगा। जिसमें इस बात का खुलासा होता हैं की, कैसे एक आम लड़की डायन बन जाती है। कुछ घंटो पहले शेयर इस प्रोमो की अब तक सोशल मिडिया पर कई लाइक मिले है।

मोनालिसा ने अब तक भोजपुरी की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, तमिल, उड़िया, तेलगु , बंगाली और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा ने साल 2008 में फिल्‍म ‘भोले शंकर’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था जिसके बाद से ही उन्हें पसंद किया जाने लगा और अब उनकी दीवानगी सोशल साइट इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिल रहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -