Tuesday, May 14, 2024
HomeGossipBirthday Special: एक्टिंग टैलेंट के दम पर भोजपुरी में छाई मोनालिसा, जाने...

Birthday Special: एक्टिंग टैलेंट के दम पर भोजपुरी में छाई मोनालिसा, जाने खास बाते

Monalisa Birthday Special
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का आज 36 वां जन्मदिन हैं। मोनालिसा का जन्म 21 नवम्बर 1982 को कोलकत्ता के एक बंगाली परिवार में हुआ था। फिल्मो में आने से पहले इनका नाम अंतरा विश्वास था। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मो की सबसे हॉट और सेक्सी हिरोइन के रुप में जानी जाती हैं। उनके बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से उनकी अपनी एक अलग पहचान है।

इसे भी पढ़े: राजा राजकुमार के सेट से लीक हुई अक्षरा-रितेश पांडे की फोटो

मोनालिसा ने सबसे पहले उड़िया एल्बम और टीवी एक्ट्रेस के रुप में अपने कैरियर की शुरुआत की और भोजपुरी में भोले शंकर नामक फिल्म से शुरुआत की। मोनालिसा ने अपने करियर में कुछ बी ग्रेड की फिल्मे भी की। मोनालिसा का अब तक का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प भरा रहा है।अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की एक सुपरहिट हेरोइन हैं।

इसे भी पढ़े: ‘Boss’ में एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी2018/

मोनालिसा ने अपने स्कूल की पढाई कलकत्ता के जुलियन डे स्कूल से की। इसके बाद आगे की पढ़ाई साउथ पॉइंट स्कूल दम दम से पूरी की। कॉलेज की पढाई इन्होने आशुतोष कॉलेज से की, जहाँ उन्होंने बीए संस्कृत में किया और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की।


वर्ष 2016 में, मोनालिसा ने प्रसिद्ध रियलिटी टीवी शो- बिग बॉस सीजन 10 में भाग लिया और बिग बॉस हाउस में अपने प्रेमी विक्रांत सिंह राजपूत के साथ विवाह किया। मोनालिसा ने 50 से भी अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही वे हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -