Monday, September 25, 2023
HomeGossip‘Boss' में एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार पवन-चांदनी सिंह...

‘Boss’ में एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी

Pawan-Chandni Singh duo again in 'Boss'
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और एक्ट्रेस चांदनी सिंह की जोड़ी को फैन्स पर्दे पर बेहद पसंद करते हैं। आखिरी बार दोनों की जोड़ी काँवर गीत में नजर आई थी जिसमे दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने बेहद पसंद किया था। जिसके बाद अब चांदनी सिंह को फिल्म बॉस के लिये पवन सिंह के अपोजिट बतौर नायिका साईन किया गया है।

यह भी पढ़े: पवन सिंह द्वारा किया गया खतरनाक बाइक स्टंट वायरल

इसके साथ ही पवन सिंह ने दोनों की सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर बेहद खास तस्वीर भी शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही है। जिसमे चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। फिल्म बॉस के सेट पहले ही पवन सिंह की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े: गौरव झा की एक्शन फिल्म ‘दलदल’ की शूटिंग समाप्त

इस फिल्म की शुटिंग इन दिनों बनारस में चल रही है जिसमें चांदनी सिंह और पवन सिंह ने शुटिंग भी शुरु कर दिया है। बनारस में शुटिंग करते हुये चांदनी सिंह काफी खुश हैं। फिल्म के निर्माता प्रेमरॉय इस फिल्म से बतौर नई अदाकारा आर्शिया को भी लांच कर रहे हैं।

श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बनी रही फिल्म बॉस निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह व दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी हैं। फिल्म में पवन सिंह, आर्शी, चाँदनी सिंह, कनक पांडेय, महेश मांजरेकर, जय सिंह, अमित शुक्ला, इला पांडेय, संजय वर्मा, करन पांडेय,नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -