गौरव झा और ऋतु सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दलदल की शूटिंग लखनऊ में समाप्त हो गई हैं। इस फिल्म को आधुनिक तरीके से फिल्माया गया है और फिल्म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ शहर में की गई हैं। इस फिल्म से दर्शकों को स्वस्थ्य मनोरंजन के साथ एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े: पवन सिंह द्वारा किया गया खतरनाक बाइक स्टंट वायरल
फिल्म के टाइटल से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह फिल्म दलदल में फंसने पर आधारित है। इसमें नायक पहले तो भ्रष्ट व्यवस्था का शिकार होता है फिर वह उसे दुरुस्त करता है। यह फिल्म मनोरंजक होते हुए भी समाज को एक नया संदेश देगी। फिल्म में नायिका का किरदार भी आम रोमांटिक छवि से हट कर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का कमाल जारी, सिनेमाघर हाउसफुल
इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और अभी से उम्मीद लगाया जा रहा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस एक नया रिकॉर्ड आयाम करेगी। फिल्म काफी रोमांचक बताई जा रही हैं। जिसमे डांस, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। साथ ही इसमें पारिवारिक मूल्यों का भी खासा ख्याल रखा गया है।
फिल्म के निर्माता संजीव कुमार तिवारी और निर्देशन दीपक कुमार का है। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर प्रवीन चंद्रा ने बताया फिल्म में एक्शन हीरा यादव, सिनेटोग्राफी अयूब अली खान,आर्ट डायरेक्शन मोहन मावा का है।