‘मेहंदी लगा के रखना 2’ में खेसारी -काजल नहीं…… बल्कि इन सितारों ने लगाई चार चाँद

0
144
Mehandi laga ke rakhana 2 special song
‘मेहंदी लगा के रखना 2’ में खेसारी -काजल नहीं
Mehandi laga ke rakhana 2 special song
‘मेहंदी लगा के रखना 2’ में खेसारी -काजल नहीं

खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ की अपार सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट यानि ‘मेहंदी लगा के रखना 2’ पर कार्य शुरू कर दिया गया हैं। मगर इस बार फिल्म में खेसारी -काजल नहीं बल्कि एक्शन स्टार यश कुमार और चिंटू के साथ भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह भोजपुरिया पर्दे पर ठुमका लगाती नज़र आएगी।

यह भी पढ़े: ‘मैं नागिन तू सपेरा’ के सेट से आई दो तस्वीरें…… दोनों में कल्लू का न्यू लुक

सामाजिक मुद्दे पर बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 2’ में दर्शको के लिए एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ हैं। इस फ़िल्म में यश और चिंटू के साथ भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह एक विशेष गाने पर परफॉर्म कर दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं। चूँकि फ़िल्म की कहानी हम सब के गांव-समाज से जुडी है इसलिए दर्शक इस फ़िल्म से अपने आप को भली भांति जोड़ पाएंगे।

यह भी पढ़े: गैंगस्टर दुल्हनिया आ रही हैं….. जल्द ही नजदीकी सिनेमाघरों में

इस फ़िल्म के एक प्रोमोशनल सांग में अंजना सिंह ने ज़बरदस्त परफॉरमेंस दिया है जो मनोरंजन को दोगुना कर देता है। अंजना ने पिछले दिनों निर्माता अनंजय रघुराज व निर्देशक मंजुल ठाकुर की फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना 2 के एक स्पेशल गाने की शूटिंग की है। यह गाना छेड़ छाड़ वाला गाना है।

इसके अलावा अंजना जल्द ही यश के साथ ही नागराज में इच्छाधारी नागिन के रूप में दिखेंगी। जिसका पोस्टर अभी कुछ दिनों पहले ही वायरल हुआ था। अंजना सिंह इस तरह का किरदार पहली बार निभाने जा रही है। फिल्‍म में अंजना सिंह के अलावा यश, पायस पंडित और सुशील सिंह नजर आएंगे।