‘लाली लगावेलू’ के पहले पोस्‍टर में निशा दुबे का खूबसूरत अंदाज़

0
59
Lali lagawalu song first look
‘लाली लगावेलू’ के पहले पोस्‍टर में निशा दुबे का खूबसूरत अंदाज़
Lali lagawalu song first look
‘लाली लगावेलू’ के पहले पोस्‍टर में निशा दुबे का खूबसूरत अंदाज़

‘लाली लगावेलू’ का फर्स्‍ट लुक आउट मुंबई में एक भव्‍य समारोह के दौरान हुआ। एम एफ ए मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले बनने वाला नया एल्बम ‘लाली लगावेलू’ एक बेहद खूबसूरत गाना हैं। अभिनेत्री निशा दुबे, नवोदित अभिनेता राहुल सिंह के साथ एक नया एल्बम ‘लाली लगावेलू’ लेकर आ रही हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड स्थित अमंडीचल हाउस में हुई है।

इसे भी पढ़े:निशा दुबे का खूबसूरत गाना ‘लाली लगावेलू’, जल्द होगा आपके सामने

भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री निशा दुबे ने कहा कि ‘लाली लगावेलू’ काफी खूबसूरत गाना है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाली है। उन्होंने ‘लाली लगावेलू’ की सफलता की कामना की। इस पोस्‍टर में निशा काफी खूबसूरत और अपीलिंग लग रही हैं।

इसे भी पढ़े:निशा दुबे और रितेश पांडेय का जलवा अब पानीपत में

‘लाली लगावेलू’ के सिंगर बबलू भैया हैं, जबकि गीत और संगीत मुन्‍ना दुबे ने तैयार किया है। इस एल्बम को निर्देशक अनिल चौरसिया निर्देशित कर रहें है, वहीं निर्माता ब्रजेश पांडेय हैं। इस वीडियो अलबम को संजय कुंचकोर्वे ने कोरियोग्राफ किया है।

इसके गाने इतने कर्णप्रिय हैं कि सीधे लोगों के दिल में उतर जाएगे खास कर निशा दुबे के साथ राहुल सिंह कुछ रोमेंटिक सीक्वेंस भी लोगों को पसंद आने वाले हैं। इसमें प्रदीप सिंह का गेस्‍ट एपीसरेंस काफी खास है। पूरे अलबम की शूटिंग मुंबई के मड आईसलैंड और अमंडी में हुई है।