फाइनल हुई ‘लागल रहा बताशा’ की रिलीज डेट, सामने आया फिल्म का पहला पोस्टर

0
88
lagal Raha Batasha Release Date Finale

lagal Raha Batasha Release Date Finale
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म लागल रहा बताशा का नया पोस्टर जारी कर दिया गया हैं और इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गई हैं। फिल्म का पोस्टर इस बार फैंस को पहले से थोड़ा आकर्षक लग रहा हैं। इस फिल्म में पहली बार आम्रपाली कॉमेडियन मनोज सिंह के साथ नजर आएगी।

यह भी पढ़े: ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ आज से सिनेमाघरो में

यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार आम्रपाली कॉमेडियन मनोज सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। वे मनोअभिनय से फिल्म में चार चाँद लगा देता है और उनके बोल के अंदाज को सब पसंद हैं। यही कारण की मनोज टाइगर के कॉमेडी की वाह वाही इंडस्ट्री में की जाती हैं।

यह भी पढ़े: बिहार के कला प्रेमियों को समर्पित है सीमा सिंह एकेडमी

ये एक कॉमेडी फिल्म होगी,जिसमे आम्रपाली दुबे अपने जलवे बिखेरती नजर आ सकती है। यह फिल्म बाकी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है।भोजपुरी सिनेमा जगत के सारे कॉमेडियन को इस फिल्म में देखना मजेदार होगा। एक साफ सुथरी फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें रोमांस भी है मगर रोमांस का अंदाज अलग है।


फिल्म ‘लागल रहा बताशा को वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जायेगा। फिल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा है और निर्देशन अलोक सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी खुद मनोज टाइगर ने लिखी है और फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। मनोज टाइगर उर्फ़ बताशा की ये फिल्म एक कॉमेडी भरी होगी।