इस देशी लुक में दिखे खेसारी लाल यादव

0
69
Khesari New Deshi Look

Khesari New Deshi Look

ज़्यादातर भोजपुरी फ़िल्मो में बात की जाए अगर देशी लुक की, तो सबसे पहले जिस अभिनेता का चेहरा सामने आता हैं उसका नाम हैं दिनेश लाल यादव। लेकिन इस मामले में दिनेश लाल यादव को पीछे छोड़ते हुए खेसारी लाल यादव भी अपना नया देशी अंदाज़ दर्शको और फैंस को दिखा रहे हैं। भले ही निरहुआ भोजपुरी फ़िल्मो में देशीपन का तड़का लगाते हो मगर खेसारी भी अपने मस्ती भरे कार्यो से दर्शको को आनंदित करते रहते हैं।

ऐसी ही एक मजाकिया स्वरूप खेसारी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। लोगो को खेसारी का ये अंदाज़ काफ़ी दिलचस्प लग रहा हैं। साथ ही इसमे खेसारी भी किसी मस्तीखौर से कम नही लग रहे हैं। फोटो में खेसारी लाल चारा काटने वाली मशीन को चलते हुए खेतों में काम करने वाले एक किसान की तरह दिखाई दे रहे हैं।

अपने नये-नये लुक के साथ भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस हमेशा ही अपने फैंस को एंटरटेन करते हैं। और दर्शकों ने भी इनको काफी सराहा हैं। क्योकि सभी एक्ट्रेस अपने फैंस, दर्शको के लिए कुछ चटपटा और मजेदार लेकर आते हैं। जो उनके लिए मनोरजन का एक साधन बन जाता हैं।