तो अक्षरा सिंह ऐसे बनी सिंगिंग में नंबर वन

0
54
Akshara singh no

Akshara singh no

मृगनयनी के नाम से मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने अभिनय और नृत्य कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं अब तो उन्होंने गायिकी में भी अलग मुकाम हासिल कर लिया हैं। जी हाँ, दोस्तों हम बात कर रहे है पिछले साल अक्टूबर 2016 में अक्षरा सिंह द्वारा गाया हुआ पवन सिंह के भजन ‘बजाके’ पहला देवी गीत की। जिसने मात्र 11 महीने में ही यू ट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। यह रिकॉर्ड अब तक भोजपुरी की किसी भी गायिका ने नहीं छुआ है।

इसी कारण आज अक्षरा सिंह सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई हैं, वहीं अब गायिकी में भी नम्बर वन बन गई हैं। ‘बजाके’ पहले देवी गीत को लिखा है मनोज मतलबी ने और संगीत दिया है मधुकर आनंद व छोटेबाबा ने। इस साल भी अक्षरा सिंह का गाया हुआ देवी गीत संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है।

बताते चले भोजपुरी फिल्म ‘सईंया सुपरस्टार’ इस दशहरे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाली है। इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय है तथा निर्देशक अजय कुमार गुप्ता है।