होली से पहले रंगों के नशे में डूबे दिखे खेसारी लाल यादव, देखें वीडियो 

0
91

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते है। जब बात हो होली गीत की, तो दर्शक बड़े चाव से उनकी म्यूजिक वीडियो को एकटक होकर देखते हैं। इस बीच उनका एक और म्यूजिक वीडियो ‘गांजा पी के होली में’ रिलीज़ हुआ हैं जिसमे खेसारी लाल यादव का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर-सिंगर को शायद ही पहले कभी ऐसे रूप में देखा गया होगा।

वीडियो में खेसारी लाल यादव गांजा फूंक कर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग जमकर सुना जा रहा है। खेसारी लाल के इस होली सॉन्ग में उनके साथ एक्ट्रेस अनिशा पांडे नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जोड़ी धमाल मचा रही है।

खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग ‘गांजा पी के होली में’

अनिशा खेसारी लाल के साथ ‘गांजा पी के होली में’ जमकर डांस करती दिख रही हैं। गाने में दोनों को एक-दूसरे पर रंगों की बारिश करते देखा जा सकता है। गाने में दोनों ने अपनी केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन से जान डाल दी है। इसी वजह से इस सॉन्ग को इतना पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल और अनीषा का होली सॉन्ग 10 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसे 3 दिन में फैंस ने काफी अच्छा रिसपॉन्स दिया है। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स बोस रामपुरी द्वारा लिखे गये हैं। वहीं गाने को खुद खेसारी लाल ने गाया है।