आप सभी जानते ही होंगे की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। अक्षरा अपने लेटेस्ट पोस्ट में ब्लू कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस ट्रडिशनल ऑउटफिट में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने अपने इस लुक के साथ लाइट मेकअप किया है और साथ ही ज्वेलरी भी पहनी हैं। हेयर स्टाइल में उन्होंने बन बनाया है और बालों में लगा गजरा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। महज कुछ समय पहले शेयर किए गए इस तस्वीर को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
अक्षरा सिंह की इस खूबसूरत फोटो पर कई सेलेब्स ने भी अपना प्यार लुटाया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी अक्षरा ने पीले रंग के लहंगे में अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की थी।