Sunday, March 24, 2024
HomeGossipमात्र 48 घंटे में सात लाख से भी अधिक लोगों ने देखा...

मात्र 48 घंटे में सात लाख से भी अधिक लोगों ने देखा यह गाना

Khesari lal Yadav New song Horha ke chana

सुपर स्‍टार की जिंदगी पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर’ के एक गाने को मात्र 48 घंटे में सात लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। गाने में अभिनेता खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी नजर आयेंगे। फिल्म को छठ पूजा के अवसर पर रिलीज किया जायेगा मगर फिल्म के गानो से इसके चर्चे अभी से हो रहे हैं।

फिल्म ‘मुकद्दर’ का गाना ‘होरहा के चना’ को वेब म्‍यूजिक ने अपलोड किया है, जिसे मात्र 48 घंटे में सात लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। इससे पता चलता है कि इस फिल्‍म के लिए लोगों के बीच कितनी उत्‍सुकता है। फिल्‍म काफी अच्‍छी और मजेदार बनी है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाली है। फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आंनद हैं।

एस.के.फिल्म्स इंटरटेनमेंट एव शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म ‘मुकद्दर’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा शमीम खान, शुभी शर्मा, अयाज़ खान, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, नागेश मिश्रा, जे .नीलम आदी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।


फिल्म के लेखक – निर्देशक शेखर शर्मा, निर्माता वसीम एस.खान, संवाद अरविन्द तिवारी, गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, संगीत मधुकर आनंद, फाइट मास्टर कौसल मोजिस, डांस मास्टर संजय कोर्व, छायांकन प्रमोद पांडेय और प्रचारक संजय भूषण पटियाला और रंजन सिन्हा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -