खेसारी लाल अभिनीत फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ मुंबई में धूम मचाने के बाद अब महापर्व छठ के मौके पर 27 अक्टूबर 2017 से बिहार में भी धूम मचाने में सफलता हासिल कर चुकी हैं। जब यह फिल्म बिहार में रिलीज हुई हैं, तब से सफलता के सारे कीर्तिमान को ध्वस्त कर रही हैं। मुंबई में फिल्म को शानदार आपेनिंग मिलने के बाद अब बिहार में भी अपने परचम के झंडे लहरा रही हैं।
इसे भी पढ़े:इस फिल्म से खेसारी लाल यादव बने दर्शको के सबसे चहिते अभिनेता
फिल्म के निर्माता अनिल काबरा व प्रदीप सिंह उम्मीद करते थे कि बिहार में भी इस फिल्म को लोगों का अपार प्रेम मिलेगा। और वो उम्मीद पूरी हो चुकी हैं। फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ एकदम पारिवारिक फिल्म है। फिल्म की परिकल्पना अनंजय रघुराज सिंह ने की है।
इसे भी पढ़े:खेसारी लाल यादव ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, संजय महानंद, किरण यादव, सुमन झा, गोपाल राय,आनंद मोहन पांडेय, धामा वर्मा, देव सिंह, दीपक सिन्हा और रोहित सिंह मटरू ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म के प्रचारक हैं रंजन सिन्हा व संजय भूषण पटियाला और फिल्म के गीतकार प्यारेलाल यादव,श्याम देहाती, पवन पांडेय और आजाद सिंह हैं।