Thursday, May 2, 2024
HomeGossipइस फिल्म से खेसारी लाल यादव बने दर्शको के सबसे चहिते अभिनेता

इस फिल्म से खेसारी लाल यादव बने दर्शको के सबसे चहिते अभिनेता

Khesari Lal Yadav Film Sajan Chale Sasural
इस फिल्म से खेसारी लाल यादव बने दर्शको के सबसे चहिते अभिनेता

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने ‘माल भेटाई मेला’ एल्बम से जीवन में पहली सफलता हासिल करते हुए आज कई सुपरहिट फिल्मों से एक खास मुकाम हासिल कर लिया हैं। लेकिन एल्बम गीतों के अलावा अगर बात की जाए उनकी फिल्मों की तो उनकी फिल्मों में एक फिल्म ऐसी भी हैं जिससे खेसारी लाल यादव दर्शको के सबसे चहिते अभिनेता बन गए।

यह भी पढ़े:खेसारी लाल यादव ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

जी हां, आपने सही पहचाना हम बात कर रहे हैं, 2012 में आयी निर्माता आलोक कुमार की फिल्म ‘साजन चले ससुराल‘ की, जिससे खेसारी लाल यादव ने दर्शको का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं ये फिल्म खेसारी की पहली फिल्म थी। खेसारी ‘साजन चले ससुराल’ से रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। इस उपलब्धि की प्राप्ति के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़े:छठ में खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का जबरदस्त मुकाबला, अभी देखें

खेसारी फिल्मो में आने से पहले कई स्टेज शोज किया करते थे साथ ही कई एल्बम में गाने गाये लेकिन जब फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ आयी तब खेसारी दर्शको के सबसे चहिते अभिनेता बन गए, जिसमे खेसारी के साथ स्मृति सिन्हा, रीतू पांडेय, नेहाश्री, भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘साजन चले ससुराल 2’ भी रिलीज़ की गयी, जिसमे खेसारी लाल और स्मृति सिन्हा नजर आये थे।

Khesari-Lal-Yadav-Sajan-Chale-Sasural-2
खेसारी के भोजपुरी हिट गीतों में पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी ,सैयां अरब गइले न ,और सैयां आइबा की न आइबा व लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।

First look of my film saajan chale sasural 2….pls mujhe bataiyega kaisa laga

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -