जन्मदिन से पहले तैमूर ने की घुड़सवारी, बेटे के साथ सैफ अली खान और करीना

0
65
Karishma kapoor share taimur pre birthday pic
तैमूर ने की घुड़सवारी
Karishma kapoor share taimur pre birthday pic
तैमूर ने की घुड़सवारी

सैफ और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान का जन्मदिन कल यानि 20 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए मम्मी पापा (सैफ – करीना) मिलकर काफी प्लानिंग कर रहे हैं। मगर जन्मदिन से पहले ही तैमूर घुड़सवारी का मज़ा लेते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो को शेयर किया है जिसमें तैमूर अपने पापा के साथ घुड़सवारी करते नज़र आ रहे है।

यह भी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मनोज बाजपेयी ‘अय्यारी’ में करेंगे जमकर यारी, अभी पोस्टर जारी

करीना और सैफ अली खान के नन्हें नबाब तैमूर इनदिनों अपने जन्मदिन के चलते तेजी से सुर्खियों में बने हैं। इसके पहले भी बाल दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड के इस सबसे क्यूट सेलेब्रिटी को उनके पिता सैफ से एक खास तोहफा मिला था। जी हां, चिल्ड्रर्न्स डे पर तैमूर के लिए सैफ ने एक बेबी सीट के साथ एसआरटी की कार जीप को खरीदा।

यह भी पढ़े: नए साल के पहले दिन रिलीज होगा ‘निरहुआ चलल लंदन’ का फर्स्ट लुक और ट्रेलर

अब 20 दिसम्बर को तैमूर एक साल के होने वाले हैं। वही कपूर परिवार के साथ खान फैमिली तैमूर के जन्मदिन को लेकर अभी से काफी उत्साहित है। लगता हैं तैमूर का बर्थडे सभी के लिए काफी ख़ास होने वाला है। इसके लिए करिश्मा ने फोटो भी शेयर की है।

#prebirthdaycelebrations????#babynawab???????? #familyfun❤️#perfectpic

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on


बताया जा रहा हैं की तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट किया जाएगा। तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां करने के लिए सैफ-करीना, करिश्मा और बबीता पहले ही पटौदी पैलेस पहुंच चुकी हैं।