Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipकल्‍लू और चांदनी सिंह की जोड़ी का कमाल, सलोनी के मम्मी 1...

कल्‍लू और चांदनी सिंह की जोड़ी का कमाल, सलोनी के मम्मी 1 मिलियन पार

Kallu and Chandni Singh couple awesome01
यू ट्यूब सनसनी चांदनी सिंह और कल्लू का नया देवी गीत सलोनी के मम्मी ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दिया हैं। इस देवी गीत को आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया जो लगातार सर्च किया जा रहा हैं। इस एलबम गीत में अरविन्द अकेला व अल्का झा की आवाज है जबकि विडियो में चांदनी सिंह तथा कल्लू नजरआ रहे हैं।

यह भी पढ़े: निरहुआ को छोड़ सैया थानेदार के साथ नजर आई आम्रपाली, सेट से फोटो वायरल

ये गाना जबसे रिलीज हुआ है, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। नवरात्रे का ये भोजपुरी गाना एकदम अलग तरीके का है। इस एलबम को लिखा है श्याम देहाती ने जबकि निर्माता है मनोज मिश्रा। 5 अक्टूबर को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े: बंपर ओपनिंग के साथ गौरव झा ने ढाया बॉक्स ऑफिस पर ‘कहर’

गाने को लोगो की ओर से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला रहा हैं और लगातार यूट्यूब पर इसका आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं। अरविन्द अकेला एक अभिनेता और गायक के तौर पर लगातार निखर रहे हैं। यही वजह है कि वे दर्शकों के चहेते बने हुए हैं।

इस वीडियो में चांदनी सिंह अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी बनी हुईं है। इनकी एक सलोनी नाम की बेटी है. कल्लू चांदनी सिंह से कहते हैं कि सलोनी की मम्मी व्रत मत रखो।उसके बाद चांदनी सिंह नाराज हो जाती हैं, और कल्लू को नवरात्रे के महत्व को समझाने लगते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -