खेसारी – टैटू गर्ल का दर्द गीत ‘हरदी लागे जान के’ रिलीज

0
127

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। एक्टर का गाना रिलीज होते ही मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। खेसारी लाल की फिल्में भी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती है। अब खेसारी का ‘हरदी लागे जान के’ गाना आज रिलीज हो गया है।

भोजपुरी गाने ‘हरदी लगे जान के’ का वीडियो अन्नपूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब अकाउंट से अपलोड किया गया है। ‘हरदी लागे जान के’ गाने में नेपाल की टैटू गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल दिखाई दे रही है। ये गाना एक प्यार करने वाले प्रेमी और प्रेमिका की दुख भरी कहानी को दर्शाता है।

खेसारी – टैटू गर्ल का दर्द गीत 2022

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीं लिरिक्स अखिलेश कश्यप और म्यूजिक राज गाजीपुरी ने दिया है। अखिलेश कश्यप ने गीत लिखे और राज गाजीपुरी ने संगीत तैयार किया। शुभम तिवारी संगीतकार हैं। वीडियो का निर्देशन आर्यन देव ने किया है।

इसमें अभिनेता खेसारी लाल यादव और टैटू गर्ल सौम्या पोखरेल को प्यार करते दिखाया गया है। दोनों एक दूसरे के दीवाने हैं। ऐसे में सौम्या की शादी दूसरी लोकेशन पर तय है। इस पर एक्टर को याद करने और फिर एक्टर से मिलने के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ जाती है।