Friday, September 22, 2023
HomeGossip'पति, पत्नी और भूतनी' का ट्रेलर आउट ! 

‘पति, पत्नी और भूतनी’ का ट्रेलर आउट ! 

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर यश कुमार और ऋचा दीक्षित की फिल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसमें यश कुमार दो खूबसूरत अभिनेत्री अंजना सिंह और ऋचा दीक्षित के साथ नज़र आ रहे हैं। जिसमे एक उनकी पत्नी जबकि दूसरी भूतनी के किरदार में दिखाई देंगी।

3 मिनट 57 सेकेंड का यह ट्रेलर गांव के एक ऐसे लड़के से शुरू होती है, जो शादी करने के बेताब होता है। वह हर रोज भोलेबाबा से शादी की बात करता है, जिसके बाद भगवान उसकी सुन लेता है और शादी करवा देता है। लेकिन उसकी शादी में ट्विस्ट आता है जब एक भूतनी की एंट्री होती है।

पति, पत्नी और भूतनी’ का ट्रेलर

ट्रेलर से इस फ़िल्म की कहानी रोचक मालूम पड़ती है। यह भी एक फिक्शन फ़िल्म है, जिसमें डर के साथ साफ सुथरी कहानी और कर्णप्रिय गाने दर्शको को अपनी ओर आकर्षित करने वाला होगा।

पति, पत्नी और भूतनी फिल्म का निर्माण मां शांति मोशन पिक्चर्स ने किया है, वहीं वेद तिवारी इसके निर्माता है। फिल्म में यश कुमार, ऋचा दिक्षित, महिमा गुप्ता, श्रेया राय, दीप्ति तिवारी, सोनिया मिश्रा, सी पी भट्ट, संजय वर्मा, साहिल शेख, अशोक गुप्ता, हिमकर पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -