
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और हर कपल अपनी अलग-अलग तैयारियों में जुटा हुआ है। रोज डे के बाद अब टेंशन है प्रपोज डे की। अपने पार्टनर को प्रपोज करके वो दिन उनके लिए खास बन जाता हैं, चाहे वो आम आदमी हो या कोई सेलेब्रिटी। इसी बीच हम आपके लिए आज लेकर आए हैं भोजपुरी के उस ड्रीम कपल्स के बारे में जो काफी रोमांटिक हैं जिन्हें देखकर आप भी अपनी प्यार की कहानी को वैसा ही मोड़ देना चाहेंगे।
इसे भी पढ़े: HOT पिचकारी: बहुत जल्द ‘कल्लू’ का न्यू होली सॉन्ग…… देखे फर्स्ट लुक
हम बात कर हैं भोजपुरी के चहेते कपल्स मोनालिसा और विक्रांत सिंह के बारे में। मोनालिसा ने बिग बॉस सीजन -10 में रहने के दौरान विक्रांत सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। मोनालिसा और विक्रांत का ये बंधन टीवी के लिए नहीं बल्कि असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और वे इस रिश्ते को पूरी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं।
इसे भी पढ़े: निरहुआ की फिल्म ‘सौगंध’ का ट्रेलर जारी…. एक्शन के साथ लगा रोमांस का तड़का
विक्रांत सिंह और मोनालिसा की वेलेंटाइन डे वीक में चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता। भोजपुरी फिल्मो की इस स्टार जोड़ी का यह पहला वेलेंटाइन डे है। इस मौके पर मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।
प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को युवाओं द्वारा मनाया जाता है। यह विदेशों में कई सालों से मनाया जा रहा है लेकिन धीरे-धीरे यह पुरे विश्व भर में मनाया जाने लगा है। युवाओं अलावा अन्य उम्र के लोग अलग-अलग अंदाज में इस दिन को मनाते हैं। यह दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए सबसे अच्छा होता है।