बनारस पर अधारित भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर आउट……. नमित तिवारी और पूनम दूबे एक साथ

0
86
Hamaar mission hamaar banaras trailer out
नमित तिवारी और पूनम दूबे एक साथ
Hamaar mission hamaar banaras trailer out
नमित तिवारी और पूनम दूबे एक साथ

वर्मा फिल्म क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’हमार मिशन हमार बनारस’ का ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कम्पनी वेव म्यूजिक द्वारा धूमधाम से लांच किया गया है। इससे पहले जब फिल्म के पहले पोस्टर के लांचिंग हुई थी उसके शुभ अवसर पर फिल्म के हीरो, हीरोईन, विलेन, निर्माता व निर्देशक आदि बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। फिल्म ’हमार मिशन हमार बनारस’ की पूरी शूटिंग काशी विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी (बनारस) अस्सी घाट पर तथा आस पास के रमणीय स्थलों पर हुई है।

अभी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर ‘नथुनिया पर गोली मारे 2’ मुंबई में प्रदर्शन के लिए तैयार……

यह फिल्म बनारस पर ही अधारित है, जिसमें बनारस को संवारने और बेहतर बनाने कि बात की जाती है। इस फिल्म के इस फिल्म के निर्माता संजय वर्मा व कमलेश वर्मा हैं। बेहतरीन फिल्म बनाने कला में निपुण फिल्म निर्देशक दिनेश कुमार बंजारा इस फिल्म का निर्देशन किये हैं। छायांकन विपिन प्रसाद किये हैं। क्रियेटिव डायरेक्टर रानी पाण्डेय है तथा कर्णप्रिय गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार डी सुशांत ने।

अभी पढ़े: दो भोजपुरी खलनायक एक साथ सेल्फी में……. साथ में लूलिया गर्ल यानी निधि झा भी

नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, एक्शन आभिषेक द्विवेदी का है। मेकअप मुकेश सांचोरा, आर्ट अभिषेक शुक्ला का है। प्रोडक्शन मैनेजर भानु प्रताप सिंह तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार नमित तिवारी, पूनम दूबे, सैम सेठ, नैंसी सेठ, संजय पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, राज आर्यन, प्रमोद शुक्ला, चन्द्रकांत यादव, शिवदानी गिरी, शिवम सेठ, आइटम क्वीन सीमा सिंह है।

निर्देशक दिनेश कुमार बंजारा ने बताया कि हीरो हिरोइन की नजर में अपना अपना बनारस और उनका अपना मिशन है। पूरी फिल्म इसी मिशन केंद्र में बढ़ती है। नाटकीय तरीके से किसका मिशन कामयाब होता है वही ससस्पेंस है वही सीमा सिंह एक आइटम सांग भी है जो दर्शको को काफी पसंद आएगा।