गुंजन सिंह की फिल्‍म ‘दिल भईल आशिकाना’ का मुहूर्त सम्पन्न

0
75
Gunjan Singh's movie 'Dil Bhil Awashana' Muhurat completes

Gunjan Singh's movie 'Dil Bhil Awashana' Muhurat completes
भोजपुरी के लोकगायक गुंजन सिंह ने अभिनेता के रुप में अपनी पहचान पुख्ता कर ली है और इन दिनों उनके सितारे पर बुलंदियों पर तभी तो उनके हाथ एक बाद एक नये प्रोजेक्ट लगते जा रहे हैं। हाल में गुंजन सिंह के अपनी एक और अपकमिंग फिल्म दिल भईल आशिकाना का मुहूर्त कर लिया हैं।

इसे भी पढ़े: नवरात्रि धमाका: काजल राघवानी का ‘निमिया के डाँढ मईया’ यूट्यूब पर 1 मिलियन पार

फिल्म दिल भईल आशिकाना का निर्माण प्रगति फिल्म्स, ए.जी.एम. फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस कृत एवं आर्या म्यूजिक के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही इसी माह के अंतिम सप्ताह से लखनऊ एवं आस पास के रमणीय क्षेत्रों में की जाएगी।

इसे भी पढ़े: SHER SINGH: जोधपुर के बाद बैंकॉक में इश्क़ फरमाएंगे पवन-आम्रपाली

केंद्रीय भूमिका में लोकप्रिय सिंगर व अभिनेता गुनुजन पंत हैं। फिल्म में पहली बार गुंजन सिंह और मधु सिंह राजपूत की जोड़ी रुपहले परदे पर नज़र आने वाली है। उनका किरदार दर्शकों काफी पसंद आने वाला है।यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान रखकर बनाया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता अविनाश पांडेय हैं। लेखक व निर्देशक प्रकाश आनंद हैं। सहनिर्माता राजेश त्रिपाठी हैं। इस में फिल्म में गुंजन सिंह, मधु सिंह राजपूत के अलावा साहिल खान, माही सिंह, संजय वर्मा, अयाज खान, टी एन त्रिपाठी, प्रेम दूबे, कैलाश गौड़, दीपक गौड़, झब्बर पाल, मनीष श्रीवास्तव, श्याम यादव, सत्या सिंह, देवेन्द्र गोपाल नजर आएंगे।