पत्रकार को धमकाने के आरोप में निरहुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
69
Dinesh lal yadav Femous Actor

Dinesh lal yadav Femous Actor
भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव पर मुंबई के पालघर जिले के एक पत्रकार को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तुलिंज पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि 39 वर्षीय अभिनेता पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक डराने धमकाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

अभी पढ़े: किशन राय और आयुषी तिवारी का ‘वादा’ हुआ वायरल, आपने देखा क्या ?

पत्रकार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी एक फिल्म के बारे में लिखने पर उन्हें धमकी दी गई थी। प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत पर बयान के लिए निरहुआ उपलब्ध नहीं हुए। वही पिछले महीने भी निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अभी पढ़े: IBFA 2018: निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तो रवि किशन को नजीर हुसैन सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निरहुआ 18 जून को शशिकांत सिंह नाम के पत्रकार को फोन पर भद्दी गालियां दी और मुंबई आने पर घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। खबरों के मुताबिक ये मामला निरहुआ की ईद पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ और सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ के कमाई के आंकड़े को लेकर हुआ था।

लेकिन पत्रकार शशिकांत ने निरहुआ के साथ हुई इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर रखा है, और इस बारे में निरहुआ को भी बातचीत के दौरान जानकारी दी थी। वही निरहुआ ने भी शशिकांत सिंह के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मेन्टल हैरेसमेंट व मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया हैं।