Thursday, May 2, 2024
HomeGossipअब छठ पर पूरे तीन घंटे की हिन्दी फिल्म

अब छठ पर पूरे तीन घंटे की हिन्दी फिल्म

Chhath maa ka aashirwad Hindi film

आपने भक्ती और आस्था से परिपूर्ण पर्व छठ पर निर्मित एल्बम तो खूब सुने व देखे होंगे और इसमें दर्शको का 7-10 मिनट का मनोरंजन हो पाता हैं मगर अब छठ पर पूरे तीन घंटे की हिन्दी फिल्म दर्शको को देखने को मिलेगी। जी हां, आपने सही सुना आकाश आनंदी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिन्दी फिल्म ‘छठ मां का आर्शीवाद’ बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली एक सामान्य महिला संजू लक्ष्मण यादव ने विशेष योगदान देकर निर्मित किया हैं।

यह भी पढ़े:दीवाली के अगले दिन से ‘डिशुम’ टीवी पर छठ कार्यक्रमो की लगेगी झड़ी

संजू लक्ष्मण यादव ने छठ पर पूरे तीन घंटे की हिन्दी फिल्म ही बना डाली। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अभी चल रहा है। और यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच होगी। संजू लक्ष्मण यादव कहती हैं छठ मईया पर फिल्म बनाना उनका एक सपना था और अब जबकि जल्द ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है उनका सपना पूरा होने वाला है।

यह भी पढ़े:जानिए कब बनेगी खेसारी, पवन और निरहुआ की फिल्म एक साथ

आज तक छठ मइया पर कोई फिल्म न बनने की वजह से संजू के मन में ये विचार आया की इस फिल्म का निर्माण काफी अच्छा कार्य हैं क्योकि ये पूजा दुनिया भर में की जाती है लेकिन उन्हें दुख होता था जब वो देखती थी कि छठ मइया पर कोई फिल्म आज तक नहीं बनी। इसी से उन्होंने छठ मां का आर्शीवाद का निर्माण किया।
Chhath maa ka aashirwad Hindi film1
फिल्म की कहानी बहुत ही पारिवारिक है। इस फिल्म की शूटिंग बिहार की राजधानी पटना के अलावा राजगीर और मुंबई में की गयी है।

इस हिन्दी फिल्म में ज्ञानप्रकाश, लक्ष्मण प्रसाद यादव, मधुश्री शाह, रिंकी सिंह, रीतू मिश्रा आकाश और महेश भट्ट की मुख्य भूमिका है। साथ ही इस फिल्म में आकाश लक्ष्मण यादव, आनंदी लक्ष्मण यादव, कृष्णा मोेहन यादव, रानी विनोद सिंह यादव, जूही रामजी यादव, जूली रामजी यादव और बिट्टू शंकर यादव जैसे मजे हुये बाल कलाकारों ने काम किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -