Monday, September 18, 2023
HomeGossip‘बोलेरो लेके चली मईहर’ खेसारी लाल का पहला देवी गीत रिलीज

‘बोलेरो लेके चली मईहर’ खेसारी लाल का पहला देवी गीत रिलीज

खेसारी इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित गीत ‘बोलेरो लेके चली मईहर’ को यू-टयूब के खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड चैनल पर रिलीज किया गया है। शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना में खेसारीलाल यादव ने पहला देवी गीत अपनी सुरीली आवाज में गाया हैं। श्‍याम देहाती ने देवी गीत को लिखा है और इसका म्‍यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

अब तक खेसारी लाल यादव ने कई गाने शक्‍ति की देवी दुर्गा के लिए गाये हैं, जिसमें ‘निमियां के दाढ़ मैय्या’ जैसे गाने आज भी उनकी आवाज में काफी पसंद किये जाते हैं। साथ ही खेसारीलाल यादव देवी दुर्गा के अनन्‍य भक्‍त भी हैं। खेसारीलाल हर साल मां की पूजा को संगीत के जरिए यादगार बनाने की कोशिश करते हैं।

खेसारीलाल के मुताबिक ये देवी गीत शक्ति स्‍वरूपा मां दुर्गा की स्‍तुति में उनकी पहली पेशकश है। अपने इस नये गाने ‘बोलेरो लेके चली मईहर’ से खेसारीलाल यादव को काफी उम्‍मीदें हैं। और वो आशा करते हैं की लोगों को गीत काफी पसंद आयेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -