Thursday, April 25, 2024
HomeGossipभोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी BJP में हुईं शामिल

भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी BJP में हुईं शामिल

Bhojpuri singer Kalpana Patwari joins BJP
भोजपुरी फिल्मों की गायिका और असम की रहने वाली कल्पना पटवारी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पटना में आयोजित बीजेपी के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, रवि शंकर प्रसाद, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि नेताओं की मौजूदगी में कल्पना ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इसे भी पढ़े: चिंटू ने खत्म की ‘बब्बर’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग

कल्पना पटवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उनकी विचारधारा से काफी प्रभावित हैं उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी की सोच देश को दुनिया मे सबसे आगे ले जाने की है। कल्पना असम से हैं जहां अभी बीजेपी की सरकार है। साथ ही बताया कि कार्यकर्ता होने के नाते वो बीजेपी के लिए काम करेंगी।

इसे भी पढ़े: इस दिन आ रही हैं गैंगस्टर दुल्हिनिया, जान‍िए कब र‍िलीज होगी फिल्म

वही पहले ही भोजपुरी फिल्म जगत से मनोज तिवारी और रवि किशन भाजपा के सदस्य हैं। जिनमे मनोज तिवारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद अभिनेता पवन सिंह भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्य हैं।

कल्पना पटवारी एक लोक गायिका हैं, जो मूलरूप से असम के बारपेटा की रहने वाली हैं। कल्पना भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में गाना गाती हैं कल्पना की ख्याति यूपी-बिहार और झारखंड के अलावा असम में भी है। भोजपुरी गीतों के लिए कई सम्मान और अवार्ड भी मिल चुके हैं। हाल ही में उनका चंपारण सत्याग्रह को लेकर बनायी गयी डॉक्यूमेंट्री भी काफी मशहूर हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -