पवन सिंह के साथ दिल्ली पहुंचे कई भोजपुरी कलाकार

0
60
Bhojpuri Film stars In Delhi show

Bhojpuri Film stars In Delhi show

पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज कलाकारों को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखा गया। साथ ही इस कार्यक्रम की फोटो को पवन सिंह ने सोशल मिडिया पर सभी के साथ शेयर करते हुए लिखा हैं की भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों के साथ दिल्ली में हुआ बेहतरीन शो। इस फोटो को देखकर उनके फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

आप सभी जानते हैं पवन सिंह की एक झलक देखने के लिए हज़ारो दर्शको की भीड़ उमड़ पड़ती हैं। वही पवन सिंह के चाहने वाले हज़ारो फैंस में कोई उनकी सेल्फी लेने को तो कोई हाथ मिलने को बेकरार हो जाता हैं। इस कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही हुआ पवन सिंह के साथ दिल्ली पहुंचे भोजपुरी कलाकारों में दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी व आम्रपाली दुबे को देखकर सभी दर्शको ने उनकी गायिकी का भरपूर लुफ्त उठाया।

इन नवरात्रो में पवन सिंह के कई सुपरहिट एल्बम गीत रिलीज हुए हैं जिसमे माई के दर्शन किजै, माई चुनरी चढ़वनी के साथ सुन रे सुगनियां दर्शको का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। पवन सिंह के फैंस और दर्शक उनके सभी गानो की तरह इन गानो को भी अधिक मात्रा में देख रहे हैं।