एक्शन, लव, इमोशन, रोमांस, गुदगुदी से भरपूर श्री कमला फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पटना वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया हैं। इस फ़िल्मी पोस्टर में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री गुंजन पंत और हीरो मुन्ना सिंह दिखाई दे रहे है। इस फिल्म को लेकर दोनों ही स्टार्स काफी उत्साहित हैं।
यह भी देखे:पवन सिंह की फ़िल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का फर्स्ट लुक जारी
फिल्म निर्माता केशरी नाथ और निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं। ‘पटना वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में संगीत दिया है अमन श्लोक ने। गीत संतोष पुरी के हैं। फिल्म में कोरियोग्राफी केदार सुब्बा ने की है।
फिल्म के लेखक जितेंद्र सुमन हैं और डीओपी सानु सिन्हा का है। एक्शन सीन को प्रदीप खड़का निर्देशित कर रहे हैं। उम्मीद है दर्शकों को खूब पसंद आयेगी।
यह भी देखे:‘पवन राजा’ का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
इस फिल्म के अतिरिक्त गुंजन पंत की भोजपुरी फिल्म ‘दरार’ के सिक्वल ‘दरार -2’ की शूटिंग अब अंतिम दौर में है। ‘दरार -2’ में गुंजन एक ऐसी संस्कारी बहु का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को हर मुसीबत से बचाने के लिए तत्पर रहती है।