Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipपवन सिंह की फ़िल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का फर्स्‍ट लुक जारी

पवन सिंह की फ़िल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का फर्स्‍ट लुक जारी

First look of New bhojpuri film Balma tohra

क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. प्रस्‍तुत सुपर स्‍टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का फर्स्‍ट लुक मुंबई में जारी कर दिया गया है। यह काफी बेहतरीन फिल्‍म होगी। क्योकि इस फिल्म के जरिये एक बार फिर से सुपर स्‍टार पवन सिंह और ख्‍याति सिंह एक साथ नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में लोगों को उनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आएगी।

यह भी पढ़े:‘पवन राजा’ का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

फिल्‍म के लेखक मनोज सिंह टाइगर हैं और निर्देशन दिनेश यादव ने किया है। पोस्‍टर लांच के मौके पर मनोज टाइगर ने बताया कि यह फिल्‍म एक ऐसी महिला के संघर्ष की गाथा है, जो अपने पति से बेइतहां प्रेम करती है। मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि उसे हाथ में हथियार तक ले लेना पड़ता है।

पवन सिंह और ख्‍याति सिंह के अलावा फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में संजय पाडेय, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, ग्‍लोरी मेहता, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा और किरण पांडेय जैसे कलाकार दिखाई देंगे। बता दें कि फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के गाने काफी अच्‍छे हैं, जिसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्‍यारे लाल ने।

फिल्‍म का निर्माण क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. ने किया है। राजेश पधारे इस फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता हैं। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्‍की गुप्‍ता का है। एक्‍शन बाजी राव का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -