Sunday, September 24, 2023
HomeGossip‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज डेट फ़ाइनल

‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज डेट फ़ाइनल

Balmua Tohar Khatir Movie Release Date Final
सावन में शिव के भक्ति गीतों से धूम मचा रहे पवन सिंह की अगली भोजपुरी फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर’ 31 अगस्‍त को सिनेमाघरो दस्तक देगी। ये जानकारी फिल्‍म के निर्देशक दिनेश यादव ने दी। उन्‍होंने बताया कि इस बार फिल्‍म का डेट नहीं बढ़ेगा और ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ 31 अगस्‍त को फाइनली रिलीज होगी।

अभी पढ़े: पवन सिंह का जलवा बरकरार, सिर चढ़कर बोल रहा ‘माँ तुझे सलाम’ का क्रेज

आपको बता दें, पहले ये फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर अब 31 अगस्‍त को फाइनल हो गई हैं। बलमुआ तोहरे खातिर महिला सशक्तिकरण और नारी उत्‍थान के मुद्दे पर आधारित है। जिसमे ख्याति सिंह का एक अलग ही रूप दर्शको को देखने मिलेगा। भोजपुरी में महिला सशक्तिकरण पर बहुत कम फिल्मे बनती है और यह फिल्म दर्शको का भरपुर मनोरंजन करेगी।

अभी पढ़े: 3 म्यूजिक कंपनियों से रिलीज हुए कल्लू के काँवर एल्बम गीत

पवन सिंह और ख्याति सिंह इससे पहले फिल्म लेके आजा बांड बजा ए पवन राजा में स्किन शेयर कर चुके हैं और अब एक बार फिर से लोगों को दोनों की केमेस्‍ट्री काफी पसंद आने वाली है। बलमुआ तोहरे खातिर’ फिल्म में एक तरफ जहाँ पवन को आर्मी ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा वही ख्याति सिंह को समाज सेविका के रूप में देखा जाएगा।

फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के मुख्य कलाकार हैं सुपर स्‍टार पवन सिंह, ख्‍याति सिंह,संजय पाडेय,अयाज खान,मनोज टाइगर,सीमा सिंह,करण पांडेय ,ग्‍लोरी मोहन्ता,सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनारा गुप्ता और किरण पांडेय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -