Friday, May 3, 2024
HomeGossipफिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर

फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर

balma dairingbaaz movie shooting started

एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। पिछले दिनों फिल्म का मुहूर्त मुंबई के एबी साउंड स्टूडियो में बड़े पैमाने पर धूमधाम से संपन्न किया गया। और अब फिल्म की शूटिंग 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश के जिला आज़मगढ़ के जहाना गंज, शाहपुर, बबुरा, मन्दे, समेदा आदि रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। इस साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म का निर्माण हर वर्ग के दर्शक के लिए किया जा रहा हैं।

निर्माता सोनालिका कुमारी व शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। असोसिएट डायरेक्टर अमीयकर प्रकाश ठाकुर हैं। संगीतकार के. रत्नेश तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन फ़िरोज़ मुनीर सैयद का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

बहुत ही उम्दा फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सिकंदर खान, सोनालिका कुमारी, वंशिका, गिरीश शर्मा, मंत्री रुद्रप्रताप, भीम प्रताप, ख़ुशी, सकीना अप्पा, आरती, दलघोटनी, स्वीटी सिंह, रसभरी तथा अयाज़ खान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -