Saturday, April 20, 2024
HomeGossipआज रात 9 बजे सजेगी भोजपुरी स्टार्स की महफ़िल

आज रात 9 बजे सजेगी भोजपुरी स्टार्स की महफ़िल

The drama company Tonight Bhojpuri stars

आज रात 9 बजे सजेगी भोजपुरी स्टार्स की महफ़िल। जी हाँ, आपने सही सुना सोनी टीवी के चर्चित शो ड्रामा कम्पनी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन, मोनालिसा, विक्रांत, रानी चटर्जी ,आम्रपाली दुबे के साथ विनय आनंद आज रात 9 बजे दर्शको के लिए ड्रामे की महफ़िल सजाने वाले हैं। इससे पहले बीते दिनों सोमवार को फिल्मिस्तान स्टूडियो में इसकी शूटिंग भी पूरी की गई थी।

कॉमेडी शो ड्रामा कंपनी में रवि किशन और जुबली स्टार निरहुआ ने दो अलग अलग गानो पर परफॉर्म किया। रवि किशन के साथ जहां रानी चटर्जी ने उनके गाने लेंस नीला नीला गाने पर परफॉर्म किया वहीं निरहुआ ने अपनी को स्टार आम्रपाली दुबे के साथ ‘बेतिया बाजार’ गाने पर परफॉर्म किया। साथ ही बिग बॉस फेम विक्रांत-मोनालिसा ने भी परफॉर्म किया।

Tonight 9pm on @sonytvofficial …. Can’t wait anymore ????????… #TheDramaCompany SuperNights

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


शूटिंग के बाद मोनालिसा, निरहुआ, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की और कुछ फोटो भी शेयर किए। निरहुआ ने शो के जज मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपना फोटो शेयर किया। वही आम्रपाली दुबे ने कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की तारीफ करते हुए फोटो शेयर की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -