Sunday, September 24, 2023
HomeGossipअंजना सिंह फिल्म में बनी चोर

अंजना सिंह फिल्म में बनी चोर

Anjana singh new movie

भोजपुरी फ़िल्मो की हॉट केक कही जानी वाली अभिनेत्री अंजना सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘चोर मचाए शोर’ में बनी चोर | जी हाँ दोस्तो अपने इंटरव्यू के दौरान अंजना सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा की अपनी आने वाली फिल्म में वो चोर का किरदार निभाती नज़र आएँगी | उन्होने ये तक कहा की वो फिल्म में एक बेग भी गायब कर रही हैं |

अभिनेता आकाश के साथ अंजना की ये दूसरी फिल्म हैं, जिसके ज़रिए वो दर्शको के सामने कुछ नया और अलग करने वाली हैं जो काफ़ी एंटरटेन करेगा | अंजना सिंह ने अपनी आने वाली फ़िल्मो के बारे में बताते हुए कहा की उनकी फ़िल्मो में चोर मचाए शोर के साथ गुंडे, लंका, रफ़्तार, नागराज, सनकी सिपाही, भी शामिल हैं |

फिलहाल अंजना सिंह की फिल्म जिगर ने उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में अच्छा ख़ासा व्यवसाय किया है | निर्माता विकास कुमार व निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने बताया कि जिगर की आग उत्तर प्रदेश के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रूप से भड़क उठी है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -