‘बागी इश्क़’ में प्रियंका पंडित का नया अंदाज़

0
60
baagi-ishq-official-trailer

शांति मोशन पिक्चर के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म बागी इश्क़ का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ। दिवाने, इच्छादारी, कर्ज विरासत के जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाली प्रियंका पंडित भी इस फिल्म के माध्यम से अपना नया अंदाज़ दर्शको को दिखाती नज़र आएगी | संदीप सिंह व् प्रियंका पंडित की जोड़ी वाली यह एक रोमांटिक-एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म हैं।

निर्देशक पराग पाटिल एक जाने पहचाने व चर्चित निर्देशक हैं उनके द्वारा निर्देशित फिल्म रंगदारी टैक्स पिछले ही रिलीज़ होकर सफल भी रही हैं, जबकि उनकी अन्य फिल्मे इण्डिया वर्सेस पाकिस्तान, ‘कसम पैदा करने वाले की’ भी प्रदर्शितं होकर इतिहास रचने को तैयार हैं । प्रियंका पंडित भी एक सफल नायिका हैं। इससे पूर्व उनकी फिल्म इच्छाधारी सफल हो चुकी है।

इस फिल्म के निर्माता हेमंत गुप्ता, मनोज गुप्ता , निर्देशक पराग पाटिल, गीतकार राजेश मिश्रा, मुन्ना दुबे तथा संगीतकार दामोदर राव हैं। प्रियंका की आनेवाली फिल्मों में शामिल हैं दम, रैम्बो राजा साम्राज्य, शहंशाह आदि। कुल मिलाकर कहा जा सकता है की बागी इश्क़ भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरेगी और यह फिल्म जल्द ही रिलीज़ होगी।

Baagi Ishq | Official Trailer