पर्दे पर दिखेगी अक्षरा सिंह और प्रतीक मिश्रा की जोड़ी

0
63
Akshara Singh and Prateek Mishra pair on the screen

Akshara Singh and Prateek Mishra pair on the screen
भोजपुरी में गायक से नायक बनने जा रहे प्रतीक मिश्रा फिल्म ‘राजा राजकुमार’ में अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ सिलवर स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में प्रतीक मिश्रा का लुक बाकी भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों से काफी डिफरेंट दिखेगा और अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी।

यह भी पढ़े: निरहुआ की फिल्म ‘बॉर्डर,’ आज से सिनेमाघरो में

फ़िल्म में एक आइटम सॉन्ग में सीमा सिंह के जलवे भी नज़र आएंगे। वही फिल्म का पोस्टर भी सामने आ चूका हैं और पोस्टर बेहद आकर्षक लग रहा है। सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फ़िल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज में सन्देश भी देगी। फिल्म में प्रतीक मिश्रा के बड़े की भूमिका में रितेश पांडे और ब्रजेश मिश्रा नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े: DULHAN CHAHI PAKISTAN SE 2 का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अंदाज में नजर आये चिंटू

फिल्म राजा राजकुमार के दो गानो में रितेश पांडे ने अपने सुर दिए हैं। फिल्म की कहानी दो भाइयो के इर्द गिर्द घूमती हैं। जो एक दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक हैं और फिल्म में स्वंय प्रतीक मिश्रा गायन करते नजर आएँगे। शांति फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन कश्यप हैं।

इस फिल्म को लेकर प्रतीक मिश्रा काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद हैं की उनका प्रयास सफल होगा और दर्शक फिल्म को जरूर पसंद करेंगे। फ़िल्म को एच एस पवन ने डायरेक्ट किया है। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं। फिल्म में प्रतीक मिश्रा और रितेश पांडे के अलावा ब्रजेश मिश्रा, अक्षरा सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, उपेन्द्र यादव गुडू सिंह, पुष्पा भी दिखाई देंगे।