
भोजपुरी के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले अरविन्द अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म ‘आवारा बलम’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है। कल्लू की स्टाइल और डायलॉग से लबरेज भोजपुरी भाषा के इस टीजर को यूट्यूब पर अब तक काफी पसंद किया जा रहा हैं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी कल्लू स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। इसमें फिटनेस क्वीन गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) उनके अपोजिट भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस तनु श्री भी होंगी।
अभी पढ़े: भोजपुरी की सबसे बड़ी मारधाड़ वाली फिल्म…. भव्य मुहूर्त हुआ सम्पन्न
इस फिल्म में गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) और अरविन्द अकेला कल्लू एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘आवारा बालम’ को लेकर काफी उत्साहित है , फिल्म की शूटिंग गुजरात और मुंबई के मनोरम लोकेशन पर की गई है वहीं, फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने बताया की फिल्म बहुत ही अच्छी बनी है जो सभी को पसंद आएगी।
अभी पढ़े: तो यह है एक्शन स्टार यश कुमार की सबसे प्यारी दोस्त …… उन्हें ले चले Long Drive पर
‘आवारा बालम’ को लेकर उत्साहित गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) ने कहा कि इस फिल्म में डांस, रोमांस और एक्शन की भरमार है। साथ ही पारिवारिक मूल्यों का भी खासा ख्याल रखा गया है। यह भोजपुरी सिनेमा के हक में है कि ऐसी फिल्में बन रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट में काफी बदलाव आया हैं, वो हमारी फिल्म ‘आवारा बालम’ में भी दिखेगी। फिल्म काफी अच्छी है और सूट पर हमें खूब मजा भी आया था।
फिल्म के स्टारकास्ट गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित), अरविन्द अकेला कल्लू, तनु श्री, अवधेश मिश्रा, पप्पू यादव, महेश आचार्य, देव सिंह आदि है! फिल्म के निर्माता निशिकांत झा, लेखक निर्देशक चंदन उपाध्याय, संगीत अविनीश झा, गीत प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, फाइट हीरा यादव का है।