भोजपुरी फिल्म आवारा बलम की रिलीज डेट हुई घोषित

0
63
arvind akela kallu movie Aawara balam first look out
अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ एक्शन में

arvind akela kallu movie Aawara balam first look out
अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ एक्शन में

भोजपुरी फिल्मो के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म ‘आवारा बलम’ की रिलीज डेट घोषित कर दी गई हैं। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के निर्माता निशिकांत झा ने इसकी घोषणा करी और फिल्म 25 मई को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी साथ ही बताया की आवारा बलम’ को रिलीज करने के लिए वो पूरी तर‍ह से तैयार हैं।

अभी पढ़े: स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवार्ड की तैयार में जुटे निरहुआ और आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

फिल्म की कहानी काफी अच्छी हैं। जिसमे एक्शन, रोमांस, इमोशनल और डांस, की भरमार है। सामाजिक और शहरी परिवेश के बीच भोजपुरिया संस्‍कृति को ध्‍यान में रखकर यह फिल्‍म बनाई हैं साथ ही पारिवारिक मूल्‍यों का भी खासा ख्‍याल रखा गया है। यह फिल्म पूरी तरह से भोजपुरिया माटी से जुड़ी होने से सिनेमाप्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

अभी पढ़े: एक्टिंग के बाद रानी चटर्जी पर सिंगिंग का भूत सवार, रिकॉर्ड कर डाले ये गाने

वही फिल्म में कल्लू, तनुश्री और गार्गी पंडित की त्रिकोणीय प्रेम कहानी के बीच खलनायक बने अवधेश मिश्रा भी नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात और मुंबई के मनोरम लोकेशन पर की गई है। फ़िल्म में कल्लू और प्रियंका की केमेस्ट्री भी दर्शको को खूब लुभाएगी। हास परिहास और रोमांस से भरपूर यह फिल्म बेहद मनोरंजक होगी।


पी.एन. जे फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “आवारा बलम” में अरविंद अकेला कल्लू ,प्रियंका पंडित औऱ तनुश्री के साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह,मटरू व सुबोध वर्मा मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के निर्माता निशिकांत झा है,लेखक व निर्देशक चंदन उपाध्याय है,सह निर्देशक रंजीत पटेल,आर्यन शुक्ला और नीलेश राजभर है।