भोजपुरी सिने स्क्रीन का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ‘13वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018’ का आयोजन इस बार 22 दिसंबर यानी आज मुंबई में किया जायेगा। इसके लिए फिल्मों का रजिस्ट्रेशन 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था लास्ट डेट 30 अक्टूबर रही। लगभग सभी ने अपनी फिल्म का रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसके चलते इस बार ये कॉम्पटीशन काफी टफ होने वाला है।
यह भी पढ़े: रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का ट्रेलर
इस बारे में भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार भोजपुरी फिल्म अवार्ड और भी खास होगा।बीते साल भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़ कर एक फिल्में आयी है. जिसे न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी सराहा है. इसलिए इस बार मुकाबला नेक टू नेक होने वाला है।
यह भी पढ़े: गायिका कल्पना ने लॉन्च किया द लेगेसी ऑफ़ भिखारी ठाकुर- 2
इस बार भी यह अवार्ड शो कई नई चीजें के साथ आयेगा। यानी अवार्ड के साथ इंटरटेंमेंट के फुल डोज होगा साथ मे बहुत से चर्चित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का आयोजन भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर पर शुरू किया गया था। आज एकबार फिर विनोद कुमार गुप्ता की लगन और दृढ़ता से साल 2018 में एक भव्य अवार्ड शो होने जा रहा हैं।
इस अवार्ड शो ने भोजपुरी सिनेमा के हर बदलाव को देखा है। यही वजह है कि आज इस अवार्ड को भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है। इस समारोह ने हर साल भोजपुरी फिल्म मेकर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये सम्मानित किया है।