Saturday, April 27, 2024
HomeGossipरिलीज होते ही छाया फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का ट्रेलर

रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का ट्रेलर

Lagal Raha Batasha Bhojpuri Movie Offical Trailer
आम्रपाली दुबे और कॉमेडियन मनोज सिंह स्टारर फिल्‍म ‘लागल रहा बताशा’ इन दिनों खूब चर्चा में है। लोगों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी बेहतरीन हैं जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें आम्रपाली दुबे एक बार फिर से बड़े पर्दे पर छाने वाले हैं।

अभी पढ़े: गायिका कल्पना ने लॉन्च किया द लेगेसी ऑफ़ भिखारी ठाकुर- 2

फिल्म का ये ट्रेलर यूट्यूब के ऑफिसियल एस.आर.के म्यूजिक पर रिलीज़ हुआ और इसे काफी मात्रा में दर्शक लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इसकी चर्चाएं काफी तेज हो गई है। इस ट्रेलर में आपको कई तरह के मोड़ नजर आएंगे जिसमे रोमांस, एक्शन, इमोशन, कॉमेडीऔर ड्रामा सारा कुछ मिलने वाला है।

अभी पढ़े: ‘सैया जी दगाबाज’ में निरहुआ-अंजना की रोमांटिक जोड़ी

ट्रेलर की बात की जाए तो इस 3 मिनट 47 सेकंड के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे और मनोज सिंह की शानदार एक्टिंग दिखाई गई हैं। जिसमे मनोज सिंह एक नाटक कंपनी चलाहैं और आम्रपाली दुबे उनके सपनो की रानी हैं। वही आम्रपाली भोजपुरी भाषा सीखने मनोज के गांव जाती हैं फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ रही हैं और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता हैं। दोनों के प्यार के खिलाफ कई लोग खड़े हो जाते हैं फिर वही मनोज आम्रपाली को पाने के लिए दुश्मनो को मुंह तोड़ जवाब देते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘लागल रहा बताशा को वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जायेगा। फिल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा है और निर्देशन अलोक सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी खुद मनोज टाइगर ने लिखी है और फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। मनोज टाइगर उर्फ़ बताशा की ये फिल्म एक कॉमेडी भरी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -