दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा स्टारर फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया हैं। जिसे भोजपुरिया दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और मात्र एक दिन में निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का ट्रेलर यूट्यूब पर 33 लाख पर देखा गया है जो की यूट्यूब पर बहुत बड़ा रिकॉर्ड मना जा रहा है।
यह भी पढ़े: ‘बलमजी लव यू’ आ रहे हैं 17 अक्टूबर को देश भर के सिनेमाघरों में
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का ट्रेलर एस.आर.के म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर जारी किया गया है जिसे अभी भोजपुरिया दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।ऐसा पहली बार हुआ है, जब भोजपुरी फिल्म का कोई ट्रेलर बड़ा हिट होने के साथ -साथ रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किया है। इसने अब तक 3,969,037 का आंकड़ा पार कर लिया हैं।
यह भी पढ़े: पवन-काजल राघवानी के गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार 200 मिलियन पार
यूट्यूब पर ट्रेलर को देखने वालो का आंकड़ा बढ़ता ही चला रहा हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में यह पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म के तीसरे भाग में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी नजर आने वाली हैं। जिस फिल्म में भी ये जोड़ी नजर आती हैं वो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है।
निरहुआ एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 के निर्माता प्रवेश लाल यादव जबकि निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है और फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म देखने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।